Breaking News

उप्र सरकार ने जारी किया 2020 के लिए अवकाश सूची

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को वर्ष 2020 के लिए अवकाश की सूची जारी कर दी। राज्य कर्मचारियों को इस साल की तुलना में अगले वर्ष छुट्टियों के मौके अधिक मिलेंगे।

दरअसल वर्ष 2019 में कई त्यौहार रविवार के दिन पड़े इससे कर्मचारियों की छुट्टियां कम हो गई थी। शासन द्वारा आज जारी सूची से पता चलता है कि वर्ष 2020 में अधिकतर पर्व शुक्रवार अथवा सोमवार को पड़ रहे हैं। इससे राज्य कर्मचारियों को अगले साल छुट्टी के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

शासन द्वारा जारी अवकाश की सूची में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 24 है। वहीं निर्बंधित अवकाश की संख्या 29 है।

यह है सार्वजनिक अवकाश की सूची

1- गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

2- महाशिवरात्रि- 21 फरवरी

3- होलिका दहन एवं मोहम्मद हजरत अली का जन्म दिवस- 09 मार्च

4- होली- 10 मार्च

5- राम नवमी- 02 अप्रैल

6- महावीर जयंती- 06 अप्रैल

7- गुड फ्राइडे- 10 अप्रैल

8- डा.भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस- 14 अप्रैल

9- बुद्ध पूर्णिमा- 07 मई

10- ईद-उल-फितर- 25 मई

11- ईदुज्जुहा (बकरीद)- 01 अगस्त

12- रक्षा बंधन- 03 अगस्त

13- जन्माष्टमी- 12 अगस्त

14- स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त

15- मोहर्रम- 30 अगस्त

16- महात्मा गांधी जंयती- 02 अक्तूबर

17- दशहरा (महानवमी)- 24 अक्तूबर

18- दशहरा (विजयदशमी)- 25 अक्तूबर

19- ईद-ए-मिलाद (बारावफात)- 30 अक्तूबर

20- दीपावली- 14 नवंबर

21- गोवर्धन पूजा- 15 नवंबर

22- भैया दूज- 16 नवंबर

23- गुरुनानक जयंतीध्कार्तिक पूर्णिमा- 30 नवंबर

24- क्रिसमस डे- 25 दिसंबर

निर्बन्धित अवकाश

1-नव वर्ष दिवस – 01 जनवरी

2- मकर संक्रांति – 15 जनवरी

3- जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती – 24 जनवरी

4- बसंत पंचमी – 30 जनवरी

5- संत रविदास जयंती – 09 फरवरी

6- होली – 11 मार्च

7- चेटीचंद – 25 मार्च

8- हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स – 03 मार्च

9- महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह्य जयंती – 05 अप्रैल

10- शबे बरात – 09 अप्रैल

11- ईस्टर सैटरडे – 11 अप्रैल

12 – ईस्टर मंडे – 13 अप्रैल

13 – चंद्रशेखर जयंती – 17 अप्रैल

14-परशुराम जयंती – 25 अप्रैल

15 – लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती – 09 मई

16- जमात-उल विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार – 22 मई

17- ईद-उल-फितर -26 मई

18- बकरीद – 02 अगस्त

19- मोहर्रम एवं अनंत चतुर्दशी – 31 अगस्त

20- विश्वकर्मा पूजा – 17 सितम्बर

21- चेहल्लुम – 08 अक्टूबर

22- महाराजा अग्रसेन जयंती – 17 अक्टूबर

23- दशहारा (महाष्टमी) – 24 अक्टूबर

24- महर्षि बाल्मीकि जयंती, सरदार बल्लभ भाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव जयंती – 31 अक्टूबर

25- नरक चतुर्दशी – 13 नवम्बर

26- वीरांगना ऊदादेवी शहीद दिवस – 16 नवम्बर

27- छठ पूजा पर्व – 20 नवम्बर

28- चैधरी चरण सिंह जयंती – 23 दिसम्बर

29- क्रिसमस ईव – 24 दिसम्बर।

बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी पहली अप्रैल को है। इस मौके पर केवल बैंकों, कोषागार और उपकोषागारों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा जिलाधिकारी के आदेश से 02 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जंयती और 19 दिसम्बर को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

About News Room lko

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...