Breaking News

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रखीं अपने दिल की ये बात

प्रियंका चोपड़ा का फैशन हो या एक्टिंग बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक जाना जा रहा है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया। प्रियंका ने कहा फिलहाल उनके फ्यूचर प्लान है- ‘घर ढूंढना और बच्चे पैदा करना। प्रियंका कहती हैं- मेरे लिए घर वह है जहां वे लोग मेरे पास रहे जिन्हें मैं प्यार करती हूं।’

प्रियंका ने आगे कहा, ‘मैं लॉस एंजेलिस को लंबे वक्त के लिए एक ऑप्शन देख रही हूं। फिलहाल मेरा मुंबई और न्यूयॉर्क में घर है। मैं घर में पूल और बैकयार्ड बनाना चाहती हूं जिससे मुझे मुंबई की भी याद ताजा रहे।’

बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक जोनस पीपुल्स मैग्जीन की इस साल की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ये कपल इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। पीपुल्स स्टाइल एंड ब्यूटी की डायरेक्टर एंड्रिया ने इस जोड़ी की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ये पहला मौका है जब हमारी टॉप 10 की लिस्ट में कोई मेल शामिल हुआ है। प्रियंका और निक इसे डिजर्व करते हैं।’

अपने इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी जर्नी के बारे में भी कई बातें साझा कीं। इसके अलावा प्रियंका ने अब्रोड में सेटल होने और अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के बारे में भी कई बातें बताईं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

रिलीज़ होते ही लोकप्रिय हुआ गायक रविंद्र सिंह का नया भक्ति गीत “श्याम तेरी अदाएं”

मुंबई (अनिल बेदाग)। बहुमुखी गायक रविन्द्र सिंह का नया भक्ति गीत श्याम तेरी अदाएं रिलीज़ होते ...