Breaking News

श्रीगणेश के इन मंत्रों के जप से मिटता है कष्ट और मिलती है समृद्धि…

रिद्धी-सिद्धी के दाताभक्तों को अभय देते हैं, उनके कष्टों का हरण करते हैं, उनको सुख-समृद्धि का वरदान देते हैं और देते हैं भक्तों को बेहतर जिंदगी का आशीर्वाद। श्रीगणेश ने अपने बुद्धि चातुर्य के बल पर कई समस्याओं का समाधान किया और बड़े से बड़े शत्रुओं पर विजय प्राप्त की। गणपति-गजानन की उपासना से भक्तों को सदबुद्धि के साथ समृद्धि का वरदान मिलता है। श्रीगणेश की आराधना के अनेकों मंत्र है। हर मंत्र का एक विधान है और मान्यता है कि इन विशेष मंत्रों के जाप से मानव की विभिन्न समस्याओं का निराकरण हो जाता है।

समृद्धि व रोजगार प्राप्ति के लिए-
समृद्धि और रोजगार की प्राप्ति के लिए इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।ऊँ श्रीं गं सौभ्याय गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।। श्रीगणेश

संकट नाश के लिए-
किसी भी तरह के संकट के नाश के लिए इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।। ऊँ नमो हेरम्ब मदमोहित मम संकटान निवारय स्वाहा।।

धन व आत्मबल की प्राप्ति के लिए-
धन व आत्मबल की प्राप्ति के लिए इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।ऊँ गं नमः।।

सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिये-

सभी तरह की मनोकामनाएं पूर्ति के लिये इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।गं गणपते नमः।।

ऋण से मुक्ति के लिए-

किसी भी तरह के ऋण से मुक्ति के लिए इस मंत्र की एक माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।ऊँ गणेश ऋणं छिन्धि वरणयं हुं नमः फ।।

वशीकरण के लिए-

वशीकरण के लिए इस मंत्र की 5 माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।ऊँ श्रीं गं सौम्याय गणपते वरवरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाह।।

निराशा, कलह व विपत्ति नाश के लिए-

किसी भी तरह के कलह, विपदा और निराशा के निवारण के लिए इस मंत्र की 2 माला का रोजाना जाप करना चाहिए।

।।गं क्षिप्रप्रसादनाय नमः।।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 22 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी ...