Breaking News

सेना के मुकाबले संघ की निजी सेना का निर्माण संविधान की अवमानना : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पूर्व सर संघ संचालक प्रो0 राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया‘ के नाम पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बुलंदशहर में आर्मी स्कूल खोलने जा रहा है। इस पर करीब 40 करोड़ रूपए का खर्च आएगा। आरएसएस का यह इरादा कई संदेह पैदा करता है क्योंकि जब पहले से सरकारी स्तर पर स्कूल हैं तो फिर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैनिक स्कूल की क्या उपयोगिता एवं आवश्यकता हो सकती है?

आरएसएस को अलग से आर्मी स्कूल खोलने की

देश में 5 मिलिट्री स्कूल चल रहे है। इनमें दो राजस्थान में, 2 कर्नाटक में और 1 हिमाचल प्रदेश में स्थापित है। राजस्थान में अजमेर और धौलपुर में, बेलगाम और बंगलुरू में तथा हिमाचल प्रदेश में चैल में स्कूल हैं। इनके अलावा उत्तर प्रदेश में लखनऊ में तो पहले से एक सैनिक स्कूल है जबकि तीन सैनिक स्कूल समाजवादी सरकार में स्थापित हुए, जो झांसी, अमेठी और मैनपुरी में हैं। मिलिट्री स्कूलों में जल, थल और नभसेेना के प्रशिक्षु जाबांज नौजवान तैयार होते है। वे देशभक्ति के भावना से ओतप्रोत होते है। सवाल है जब सरकार इन स्कूलों का संचालन कर रही है तो आरएसएस को अलग से आर्मी स्कूल खोलने की क्या जरूरत पड़ रही है? राष्ट्रीय धारा से अलग सैनिक संस्थान बनाने और चलाने का औचित्य क्या है?

जातियों के बीच नफरत फैलाना

यह तो सभी जानते हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भूमिका में समाज को बांटने की रही है। देश की आजादी के आंदोलन में उसकी सिर्फ नाकारात्मक भूमिका थी और आज भी आजादी के संग्राम के तत्कालीन मूल्यों और आदर्शों से उसका कोई लेना देना नहीं है। निश्चित ही, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तब अपने राजनीतिक स्वार्थ साधन के लिए ऐसी संस्था खोलेगा। इस संस्था में माबलिंचिंग और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के तौर तरीके ही सिखाए जाएंगे। जातियों के बीच नफरत फैलाना भी उसका लक्ष्य है। सरकार के मिलिट्री और सैनिक स्कूलों के मुकाबले अलग से आर्मी स्कूल की स्थापना निश्चय ही पर्दे के पीछे कुछ और ही कारनामा करने की मंशा है। संघ इसका मास्टर माइंड है। इसी के चलते आजाद भारत में सरदार पटेल को संघ पर प्रतिबंध लगाना पड़ा था।

प्रतिबंध हटते ही उसने राजनीतिक गतिविधियां जनसंघ और भाजपा के मुखौटे लगाकर शुरू कर दी है। अब वह राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा षडयंत्र करना चाहती है। सेना के मुकाबले संघ की निजी सेना का निर्माण संविधान की खुली अवमानना और राष्ट्रीय स्तर पर विघटनकारी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना होगा।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...