Breaking News

स्वतंत्र देव बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष पद्रेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बनाया गया है। यह जानकारी देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाल ने स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। मालूम हो कि श्री स्वतंत्र देव योगी सरकार के कैबिनट मंत्री है और वह परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि स्वतंत्र देव सिंह का जन्म यूपी के मिर्जापुर जिले में हुआ, लेकिन उनकी कर्मभूमि बुंदेलखंड का जालौन जिला रही, बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले स्वतंत्र देव सिंह अपने परिवार के पहले व्यक्ति थे जो आरएसएस से जुड़े फिर बीजेपी में आकर सक्रिय राजनीति में इस मुकाम तक पहुंचे।

 

About Samar Saleel

Check Also

रोटरी क्लब ने पत्रकार बंधुओं के संग मनाया रंगोत्सव, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, मिष्ठान एवं होली किट देकर किया सम्मानित

कुशीनगर (मुन्ना राय)। रोटरी क्लब कुशीनगर (Rotary Club Kushinagar,) के तत्वावधान में गुरुवार को कसया ...