Breaking News

औरैया में विभिन्न पदों के लिए 12352 नामांकन पत्र दाखिल हुए

औरैया। जिले में तीसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के 6989 स्थानों लिए कुल 12352 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिले में विभिन्न पदों के 6989 स्थानों के लिए कुल 12352 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जिसमें जिला पंचायत के 23 पदों के लिए 278, क्षेत्र पंचायत के लिए 580 पदों के लिए 2778, प्रधान के 477 पदों के लिए 5108 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 5909 पदों के लिए मात्र 4188 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिससे ग्राम पंचायतों में सदस्य पद के कई वार्ड रिक्त छूट गये हैं।

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलेक्ट्रेट ककोर व अन्य पदों के लिए जिले के सातों ब्लाक कार्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर आज से कल (शनिवार) तक नामांकन पत्रों की जांच का कार्य चलेगा। उन्होंने बताया कि औरैया में जिला पंचायत के 23 वार्डो में बिधूना प्रथम से 06, द्वितीय से 06 व तृतीय से 07, ऐरवाकटरा प्रथम से 15, द्वितीय से 08 व तृतीय से 13, अछल्दा प्रथम से 17, द्वितीय से 08 व तृतीय से 09, अजीतमल प्रथम से 17, द्वितीय से 11 व तृतीय से 07, औरैया प्रथम से 20, द्वितीय से 09, तृतीय से 15 व चतुर्थ से 14, भाग्यनगर प्रथम से 11, द्वितीय से 24, तृतीय से 17 व चतुर्थ से 14 एवं सहार प्रथम से 13, द्वितीय से 09 व तृतीय से 08 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसी प्रकार प्रकार प्रधान पद के 477 पदों में ब्लाक अछल्दा में 685, अजीतमल में 699, औरैया में 1030, भाग्यनगर में 772, बिधूना में 702, ऐरवाकटरा में 534 व सहार में 686 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक अछल्दा में 412, अजीतमल में 385, औरैया में 524, भाग्यनगर में 365, बिधूना में 370, ऐरवाकटरा में 345 व सहार में 377 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 5909 पदों के सापेक्ष मात्र 4188 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत के सदस्य पद हेतु दावेदारों द्वारा ज्यादा रूचि नहीं दिखाई देने के कारण दो हजार से अधिक पद रिक्त छूट गये हैं।

प्रधान पद पर ब्लाक बार नामांकन की स्थिति
नाम ब्लाक       पद     नामांकन
अछल्दा            61        685
अजीतमल       68        699
औरैया             95       1030
भाग्यनगर       73         772
बिधूना             69         702
ऐरवाकटरा       46        534
सहार               65         686

क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर ब्लाक बार नामांकन की स्थिति
नाम ब्लाक      पद         नामांक
अछल्दा          82           412
अजीतमल      75            385
औरैया            95            524
भाग्यनगर     93            365
बिधूना           83            370
ऐरवाकटरा    66             345
सहार            86             377

शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...