Breaking News

श्रीलंका में 21 भारतीयों को किया गया गिरफ्तार, अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग सेंटर चलाने का आरोप

श्रीलंका के अधिकारियों ने 21 भारतीयों को द्वीप राष्ट्र में अवैध रूप से एक ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे पर्यटक वीजा में दी गई ढील का उल्लंघन बताया है। श्रीलंका में पर्यटक वीजा पर रहने वाले इन सभी भारतीयों की उम्र 24 और 25 के बीच है। सभी को प्रवासन और आप्रवासन विभाग ने हिरासत में ले लिया है।

प्राथमिक जांच के बाद विभाग ने नेगोंबो शहर में उनके किराए वाले घर की तलाशी ली, जहां उन्हें ऑनलाइन मार्केटिंग केंद्र के बारे में मालूम चला। घर को दफ्तर के तौर पर बनाया गया था, जहां से उन्होंने कम्प्यूटर और अन्य अपकरण बरामद किया। श्रीलंकाई नियमों के मुताबिक, पर्यटक वीजा पर द्वीप राष्ट्र में घूमने जाने वाले लोगों से वैतनिक या अवैतनिक काम नहीं लिया जा सकता।

इन सभी भारतीय नागरिकों ने श्रीलंका में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए चल रहे पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में वहां की सरकार द्वारा 31 मर्च तक कुछ देशों को निशुल्क वीजा शर्त का उपयोग किया था। ये सभी फरवरी और मार्च में पर्यटक वीजा के जरिए श्रीलंका पहुंचे। गिरफ्तार किए गए सभी भारतीयों को वेलिसारा के हिरासत केंद्र में ले जाया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

यूक्रेन को जवाब देने के लिए रूस ने संभाल कर रखा है अपना ब्रह्मास्त्र! अगर इस हथियार का हुआ इस्तेमाल तो…

  Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक खत्म नहीं ...