Breaking News

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 23 सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित

लखनऊ। अपनी रेलसेवा का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए 30 सितम्बर 2022 को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 23 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए। इन समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आज (11 अक्टूबर) मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत प्रत्येक सेवानिवृत्त कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया, जिसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा।

इन कर्मचारियों को कुल रु० 5,82,67,266/- का भुगतान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी श्रीवास्तव द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्रीमती बबल यादव ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने समस्त सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाये देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...