12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचांग-
दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी (स्मार्त)।
आज की भद्रा: प्रात: 07:03 बजे तक।
विशेष: बुध सिंह राशि में, एकादशी तिथि क्षय।
राशिफल-
मेष- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
वृष- सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी।
कर्क- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह- यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
कन्या- यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला- व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक-यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
धनु- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मकर- आर्थिक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।
कुंभ- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, जबकि यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।