Breaking News

29 March: आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

मेष: आज घर-परिवार की कोई समस्या धीरे-धीरे हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों से वार्ता का क्रम जारी रखें। प्रात: से ही बकाया काम निपटाने का अभियान चला देंगे, जिसका परिणाम शाम तक ही सामने आ जाएगा। काम-काज में गति आएगी, कुछ नवीनता लाने की कोशिश करेंगे। किसी खास सूचना से ईश्वर पर भरोसा और बढ़ जाएगा। आप यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

वृषभ: आज जो भी काम हाथ में लेंगे, समय पर पूरा हो जाएगा, श्रेय मिलेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधाएं बनी रहेंगी। आज खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा, भाग-दौड़ रहेगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। सुख-सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वाहन सुख पूरा रहेगा। मामा पक्ष को लेकर थोड़ी तकलीफ रहेगी। ऋण के भुगतान का दबाव रहेगा, कोई न कोई प्रबंध करना पड़ेगा। आवश्यक सुविधा मिल जाएगी।

मिथुुन: आज काम-काज की शैली में परिवर्तन आएगा। व्यवसाय में गति लाने के लिए विशेष उपाय करने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। खर्चा और भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में अन्य लोगों का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आप जिस बात की भी चर्चा करेंगे, उसे पूरा करने में जुट जाएंगे। आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के व्यवसाय में प्रगति आएगी।

कर्क: आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। काम-काज में और तेजी आएगी, जिसके कारण आपका कार्य निष्पादन और शानदार हो जाएगा। भाई-बहिन की तरफ से अच्छा व्यवहार मिलेगा, अधिक सहयोग मिलेगा। आज आपको टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। यात्रा गोपनीय हो सकती है। संतान को लेकर समस्याएं रहेंगी। आप दोपहर बाद तक समस्या हल कर लेंगे।

सिंह: आज अचानक धन-प्रबंध करना पड़ेगा, आपसे कोई अच्छी मांग भी की जा सकती है। दैनिक काम-काज में स्थायित्व रहेगा, आप अच्छी तरह से कोई काम कर पाएंगे। व्यवसाय या नौकरी के मामले में अपनी राय बदलने की जरूरत नहीं है। काम-काज के प्रति मन में भारी उत्साह रहेगा। भूमि संबंधी मामलों में कोई बात चले तो सावधानी से आगे बढ़ाएं। दैनिक काम-काज में किसी बात से आपका मोह भंग हो सकता है परन्तु आपको टिक कर काम करना चाहिए।

कन्या: आज किसी का सहयोग समर्थन आज अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। काम-काज को लेकर मन में उत्साह रहेगा। कुछ नया करके दिखा पाएंगे। कार्य-प्रणाली में कब संशोधन करना है, इसका ध्यान रखें। वक्त को पहचान लेने में ही बुद्धिमानी है। आज किसी खास मामले में आपके पक्ष में राय बनेगी, इस कारण से किसी समस्या का समाधान होगा या समस्या हल हो जाएगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार होगा।

तुला: आज आजीविका क्षेत्रों में दिन अच्छा रहेगा, कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके अनुकूल हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में नई समस्या आ सकती है, आपको बहुत सावधानी के साथ अपना पक्ष रखना चाहिए। आर्थिक लाभ को लेकर किए जा रहे उपाय उतने सफल नहीं होंगे। धार्मिक मामलों में आपके रुख में परिवर्तन आएगा। कोई अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। दिन-प्रतिदिन के काम में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए आप किसी से मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक: 
समय शानदार है। आज प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। आपके काम-काज का शानदार परिणाम आएगा। भाग्य साथ दे रहा है। आपके काम-काज का विस्तार होगा। आज शाम के बाद किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय में लाभ होगा। ऋण के लेन-देन को लेकर आपकी सुविधा बढ़ेगी। कार्य-विस्तार की योजना बन सकती है। माहौल एकदम अनुकूल रहेगा। संतान की तरफ से या आपके सहयोगियों की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा।

धनु: 
आज जिन लोगों का सहयोग चाहिए, आपको मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जा सकता है, आपको विशेष सुविधा मिल सकती है। किसी ऐसे मामले में खर्चा हो सकता है, जो उचित नहीं है या जिसे आप नहीं चाहते हैं। मन में उत्साह बना रहेगा, किसी काम को साध लेने का आत्मविश्वास बना रहेगा। शत्रुओं से विवाद का समाधान निकल सकता है, आपको थोड़ा लचीला रुख बनाए रखना चाहिए।

मकर: आज अपने ही किसी निर्णय को लागू करने में समस्याएं रहेंगी। मन इधर-उधर होता रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली को सरल बनाना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज इस दिशा में आप कुछ काम करेंगे। आपके किसी काम को लेकर आलोचना हो सकती है परन्तु आप अपना पक्ष सही सिद्ध कर पाएंगे। यात्राओं का दबाव बहुत अधिक रहेगा, भाग-दौड़ करनी ही पड़ेगी। संतान की समस्याओं का हल धीरे-धीरे ही निकलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है।

कुंभ: 
आज अपने किए हुए काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। दिए गए काम को अच्छी निभा पाएंगे। आपके काम-काज की प्रशंसा होगी परन्तु एक गलती भारी पड़ सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदने का अवसर रहेगा। शाम के बाद अचानक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

मीन: 
आज यश प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे। आपका हर दांव सफल जाएगा। आज मित्रों का सहयोग रहेगा। निजी रिश्तों में गहराई बढ़ेगी, जीवनसाथी के काम में लाभ बढ़ेगा। कोई अचानक भुगतान की स्थिति आ सकती है। आज प्रतिभा के बल पर विशेष कार्य का सम्पादन कर सकते हैं। भाग्य साथ दे रहा है, दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

आज का राशिफल: 30 जून 2024

मेष राशि:  प्रोफेशनल तौर पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। उनका मुख्य केंद्रबिन्दु ...