Breaking News

नेपाल में जबरदस्त बम धमाका, एक पुलिस अधिकारी समेत 3 लोगों की मौत

नेपाल में शुक्रवार रात हुए एक जबरदस्त बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दक्षिणी नेपाल के धनुषा जिले में हुए बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक पुलिस अधिकारी और दो नागरिक शामिल हैं।

बताया जा रहा है सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बम फटने की वजह से वह इस हादसे के शिकार हो गए। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पूरे इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। हालांकि इस धमाके के किसी के घायल होने की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने तक यह बलास्ट कैसे हुआ इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...