Breaking News

पैसठ वर्ष पर भारी छह वर्ष

राजमार्ग निर्माण के क्षेत्र में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने बेहतरीन कार्य किया था। लेकिन यूपीए सरकार उस गति को कायम नहीं रख सकी। नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर इस ओर ध्यान दिया। जिसके चलते राजमार्ग निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पैसठ वर्षों में जितने राजमार्ग बने,उससे अधिक पिछले छह वर्षों में बने है।

केन्द्र सरकार के प्रयासों से आज देश का कोई भी ऐसा जनपद भू भाग नहीं है,जहां सड़क परिवहन की सुविधा न पहुंची हो। आज प्रदेश में विकास कार्यों की नई गति दिखाई दे रही है। अच्छे राजमार्ग विकास एवं अर्थव्यवस्था की धुरी होते हैं। राजमार्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रभावी माध्यम हैं। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सड़क विकास काफी महत्वपूर्ण है।

प्रदेश में विकास प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश के लिए एनएचएआई की 7,477 करोड़ रुपए की लागत की 505 किमी लम्बी सोलह सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण शिलान्यास व कार्य शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।

मुख्यमंत्री जनपद गोरखपुर से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर आठ परियोजनाओं का लोकार्पण,सात परियोजनाओं का शिलान्यास एवं एक परियोजना के कार्य का शुभारम्भ किया गया। नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मजबूत कनेक्टिविटी से विकास के पथ पर अग्रसर है। इससे प्रदेश की तस्वीर बदल रही है। सड़कों के विस्तारीकरण से प्रदेश में उद्योग एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

पिछड़े क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकता है, इस दिशा में निरन्तर कार्य जारी है। प्रदेश में राजमार्गों के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सभी कार्य समयबद्ध ढंग एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएंगे।

रिपोर्ट-डॉ. दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

About Aditya Jaiswal

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...