Breaking News

7 डेज फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया द्वितीय स्थापना दिवस

वाराणसी/पीडीडीयू नगर। 7 डेज फाउंडेशन पूरे हर्षोल्लास के साथअपने संस्था की दूसरी वर्षगांठ (उम्मीद-2) का आयोजन किया।यह संस्था मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण(ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड जागरूकता)के उद्देश्य को लेकर भारत के कई राज्यों में काम कर रही है।

इस बाबत संस्था की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने एवं उनको रोजगार दिलाने और उनके स्वास्थ्य को लेकर संस्था लगातार 2 वर्षों से कार्य कर रही है।

वर्षगांठ के अवसर पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह तथा जागरूकता परिचर्चा रखी गई। समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओ को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की कोमल गुप्ता द्वारा किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वाति सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि अम्बरीष सिंह भोला (हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष वाराणसी), सौरव श्रीवास्तव (विधायक,कैंट विधानसभा), केशव जालान, विनीत सिंह(पूर्व एमएलसी मिर्जापुर), आरजे तृषा तथा अन्य सामाजिक संस्था के संस्थापक व कार्यकर्ताओ को 7 डेज फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट -सरदार रोशन सिंह

About reporter

Check Also

पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी के निधन पर राष्ट्रीय लोकदल में शोक की लहर

लखनऊ,17 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर आज एक ...