Breaking News

छात्रा ने लगाई फांसी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला गोमता नगर थाना क्षेत्र के विशाल खंड का है। जहां गुरुवार को घर में फंदे से लटकता एक किशोरी (15 वर्ष) का शव मिला है।
जानकारी के मुताबिक गोमता नगर थाना क्षेत्र के विशाल खंड में फंदे से लटकते हुए 15 वर्षीय कोमल का शव मिला है। कोमल को फंदे से लटकता देख घरवालों के होश उड़ गए। जिसके बाद घर वालों ने इस घटमा की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल कोमल के मौत के कारणों को पता नहीं चल सका है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

गुरुवार सुबह कक्षा 6 में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने छेड़छाड़ से तंग आकर सुसाइड कर लिया ।मृतिका की मां ने दुर्गेश नाम के शख्श पर छात्रा को परेशान करने का आरोप लगाया है। मां का कहना है कि दुर्गेश काफी समय से मेरी बेटी को परेशान करता था। जिससे तंग आकर मेरी बेटी ने आत्महत्या कर लिया। जानकारी के मुताबिक महारानी अहिल्याबाई होलकर विद्यालय के बाहर खड़ा होकर दुर्गेश नाबालिक छात्रा को काफी समय से परेशान करता था। दुर्गेश  सीएमएस स्कूल में चालक के पद पर तैनात है। वहीं सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस सिर्फ 10 मिनट घर मे जांच कर वापस लौट गई। परिवार को ढदास देने अस्पताल तक गोमतीनगर पुलिस नही पहुंची। मात्र एक औपचारिकता निभा कर पुलिस चलती बनी। राजधानी में कमिश्नरी लागू होने के बाद भी पुलिस का रवैया नही बदला है।

About Samar Saleel

Check Also

बर्खास्त फर्जी शिक्षकों को ढूंढने में विभाग लापरवाह, अब तक नहीं हो सकी है रिकवरी, पढ़ें पूरा मामला

फर्रुखाबाद जिले में बेसिक शिक्षा विभाग बर्खास्त किए गए फर्जी शिक्षकों को ढूंढने में लापरवाही ...