Breaking News

अरविंद केजरीवाल की कार मिली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीले रंग की वैगन-आर कार गाजियाबाद में मिली है। यह कार दो दिन पहले दिल्ली सचिवालय के बाहर से चोरी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि कार गाजियाबाद में मिल गई है। केजरीवाल अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत में इसी कार का इस्तेमाल करते थे। आम आदमी के तौर पर केजरीवाल की छवि को मजबूत बनाने में इस कार का खासा योगदान रहा है। फिलहाल इस कार का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी की एक कार्यकर्ता कर रही थी।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार को लेकर वह गाजियाबाद पुलिस के संपर्क में है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, श्श्गाजियाबाद पुलिस को नीले रंग की वैगन-आर कार लावारिस हालत में मिली। हमें लगता है कि वह कार मुख्यमंत्री की ही है।’’ अब पुलिस इसके इंजन और चेसिस नंबर की पड़ताल कर रही है।

 

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...