Breaking News

मध्यप्रदेश में खदान के धसकने से तीन महिलाओं की मौके पर हुई मौत व चार की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के सीधी जिले के जनपद क्षेत्र मझौली के ग्राम पंचायत टिकरी में एक छुही खदान के धसकने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी और चार अन्य महिलाएं गंभीर रुप से घायल हो गयीं, जिन्हें समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से एक महिला को सीधी लाया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टिकरी स्थित इस छूही खदान में आसपास के गांव की कई महिलाएं घर की पोताई के लिए कल छुही निकालने गयी थी। इसी दौरान खदान के अचानक धसक जाने से महिलाएं दब गयी। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों की मदद से महिलाओं को निकाला गया। इस घटनाक्रम में उर्मिला (45), रामबाई (35), बुटइया (55) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी।

गंभीर रुप से घायल इन महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझौली में भर्ती कराया गया, जहां से एक महिला को सीधी रैफर कर दिया गया है।

About News Room lko

Check Also

युवाओं को मंदिर लाने के लिए इसरो प्रमुख ने बताया नायाब तरीका, बोले- इससे समाज बदल जाएगा

तिरुवनंतपुरम। इसरो (ISRO) के चेयरमैन एस सोमनाथ ने देश के युवाओं को मंदिरों से जोड़ने ...