Breaking News

बाबा साहब समाज के प्रत्येक वर्ग के मसीहा: सिया शरण पाण्डेय

 

Kushinagar, (मुन्ना राय)। भारत के संविधान शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 137 जयंती राष्ट्रीय लोक दल द्वारा पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

रालोद द्वारा पडरौना और अन्य जगहों पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया और संविधान रक्षा की शपथ ली गई। कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम मधुरिया में आयोजित अंबेडकर जयंती पर मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश सचिव सिया शरण पान्डेय ने कहा कि बाबा साहब समाज के प्रत्येक वर्ग के मसीहा थे।

उन्होंने देश के सभी नागरिकों को समानता, सम्मान, जीवन जीने का हक, अभिव्यक्ति की आजादी दी। उन्होंने हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और न्याय का अधिकार दिया। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर खुशहाल भारत बनाना होगा।

अध्यक्षता करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि अंबेडकर ने भारत को विश्व का सबसे बड़ा संविधान दिया। आज उनके विचार बहुत ही प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलना होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभुदत पांडेय, पुष्कर चौरसिया, महेंद्र लाल श्रीवास्तव, दुर्गेश गौड़, सुभाष प्रजापति, चंद्रमन प्रसाद, पंकज पासवान, अमिताभ अंसारी, नइम खां, फुलेश्वरी देवी, इंद्रावती देवी, गैसा देवी, पानमति देवी, चन्द्रावली देवी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन श्रीनिवास गुप्ता ने किया।

About reporter

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...