नोएडा। पुरातत्व की ऐतिहासिक महत्व वाली वस्तुओं की तस्करी करने वाले तस्कर को यूपी एसटीएफ ने शुक्रवार शाम को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कई ऐतिहासिक वस्तुओं के साथ हजारों वर्ष पुरानी कलाकृतियां भी बरामद हुई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये तस्कर पिछले कई वर्षों से कई तस्करी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और गिरफ्तार भी हो चुका है। इसके पहले यह वर्ष 1990 में राजस्थान के अलवर से, वर्ष 2009 में बिहार तथा 2017 में वाराणसी से गिरफ्तार हो चुका है। अब इसे यूपी एसटीएफ ने नोएडा से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सूत्रों से मिली जानकारी के बाद पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार मिश्रा व उनकी टीम ने नोएडा के थाना फेस-3 से श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
Tags archeology arrested artifacts historical Noida police superintendent recovered smuggler STF trafficking UP
Check Also
कठौता झील डिसिल्टिंग मामला, जल निगम ने महाप्रबंधक की फटकार के बाद शुरू की सफाई, सड़कों से हटाई जा रही गाद
लखनऊ। कठौता झील (Kathuta Lake) की डिसिल्टिंग के दौरान फैली अव्यवस्थाओं पर जलकल विभाग (Jalkal ...