Breaking News

नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के विरुद्ध चलाया कुर्की अभियान, 12 दुकानें सील

लखनऊ। आज नगर निगम के जोन 7 में जोनल अधिकारी चन्द्रशेखर यादव के नेतृत्व में गृहकर बकायेदारों के विरुद्ध कुर्की अभियान चलाकर 12 दुकानों को सील कर दिया गया। जबकि 4 व्यवसायिक भवनों से रूपये 1.60 लाख मौके पर आंशिक भुगतान के रूप में जमा
करवाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बकायेदारों के विरुद्ध चलाये गए कुर्की अभियान के दौरान मैथिलीशरण गुप्त वार्ड स्थित आजाद मार्केट में संचालित शॉप संख्या 628/S-6/7 के बकाया रूपये 1,45,246.13, शॉप संख्या 628/S-6/259 के बकाया रूपये 1,29,786.86, शॉप संख्या 628/S-6/257 के बकाया रूपये 1,51,967.28 तथा लेखराज डॉलर स्थित शॉप संख्या GF-1020, 1021, 1022 के बकाया रूपये 61,649.00, शॉप संख्या द्वितीय तल-2003 के बकाया रूपये 60,324.00, शॉप संख्या L.G.F.-519 के बकाया रूपये 50,364.42, शॉप संख्या L.G.F.-520 के बकाया रूपये 50,364.42, शॉप संख्या L.G.F.-523 के बकाया रूपये 76,264.32, फ्रेंडस मार्केट में संचालित शॉप संख्या A-06C.C के बकाया रूपये 3,08,203.74, शॉप संख्या S.N.-18 के बकाया रूपये 3,83,824.57, शॉप संख्या S.N.-19 के बकाया रूपये 3,83,824.57, शॉप संख्या S.N.-20 के बकाया रूपये 3,83,824.57 जमा न होने के कारण कुल 12 दुकानों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही 4 व्यवसायिक भवनों से आंशिक भुगतान 1.60 लाख रूपये मौके पर जमा कराया गया।

उक्त अभियान के दौरान कर अधीक्षक आर.एस. कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक अशोक सिंह एवं नगर निगम जोन 7 के अन्य स्टाफ मौके पर उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

गृहकर वसूली में तीन गुना वृद्धि, नगर निगम ने छूट योजना मई तक बढ़ाई

लखनऊ। नगर निगम (Municipal Corporation) ने गृहकरदाताओं को राहत (Relief To House Tax Payers) देते ...