Breaking News

लायंस क्लब राजधानी आनिंद में सुभाष जयंती

लखनऊ। लायंस क्लब राजधानी आनिंद द्वारा सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। के.एस. लूथरा, राकेश अग्रवाल महेश जैन, डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तितव व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा गया कि वह महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे। देश को आजाद कराने के लिए उन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी। इसके साथ ही वह गरीबों और श्रमिकों के हितों के लिए भी संघर्ष करते थे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समर्पण भाव से आज प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनका व्यक्तित्व ऐसा था जिसे अब भी देश के करोड़ों नौजवान प्रेरित होते रहते हैं। उन्होंने भारत माता को अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाने के लिए खुद को मिली आईसीएस अफसर की शानदार नौकरी को लात मार दी थी।

सुभाष चन्द्र बोस ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित कर दिया था। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व का अध्ययन करना चाहिए। सुभाष चन्द्र बोस का राष्ट्रधर्म आध्यात्मिक ऊर्जा से भी प्रकाशित था। वह स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मानते थे,उनसे बहुत प्रभावित भी थे। वह ऐसे वामपंथी थे जिनका भारतीय संस्कृति धर्म पर विश्वास था। वह सत्य के अन्वेषक भी थे। सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रधर्म के महान प्रतीक है।

उनके विचार मार्गदर्शन प्रदान करने वाले है। इस अवसर पर अजित सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मनोहर श्याम श्रीवास्तव, योगेश गोयल, योगेश दीक्षित, राम कुमार आजाद, गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, आशीष गांगुली, जम्बू जैन, नितिन यादव, संजय सिंह, संजय अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

मिशन कर्मयोगी: सरकारी अधिकारियों को दक्ष बनाने हेतु वेबिनार का सफल आयोजन

लखनऊ, 26 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के ...