Breaking News

दुनिया में बढा भारत का महत्व

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

आत्मनिर्भर भारत अभियान अब अपनी पहचान बनाने लगा है। कौशल विकास,हुनर हाट,एक जिला एक उत्पाद आदि अनेक कार्यक्रम इसी को बढ़ावा दे रहे है। ऐसे में ब्राजील के राष्ट्रपति का बधाई संदेश चर्चा में है। वस्तुतः यह आत्मनिर्भर भारत के प्रति ही दुनिया का सम्मान है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने संजीवनी ले जाते हुए श्री हनुमान जी का स्मरण किया। इधर लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति के बधाई संदेश का उल्लेख किया।

अवसर था लखनऊ में हुनर हाट के उद्घाटन का,यह आत्मनिर्भर भारत का ही पड़ाव है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना का बेहतर प्रबन्धन किया है, जिसका परिणाम है कि भारत में दो कोरोना वैक्सीन बनी हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को कोरोना वैक्सीन के लिए धन्यवाद दिया है। ब्राजील के राष्ट्रपति ने अपने देश के लिए भी कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। आज पूरा विश्व भारत के पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ कार्य करते हैं।

वोकल फ़ॉर लोकल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हुनर हाट क्राफ्ट,क्यूजीन और कल्चर का अद्भुत संगम है। आत्मनिर्भर भारत बनाने में भारतीय दस्तकारी कला व परम्परागत उद्योग अत्यन्त महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से भारतीय हुनर को नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री ने लोकल को वोकल और फिर उसे ग्लोबल बनाने का जो संकल्प लिया है, वही भारत को वैश्विक पहचान दिला रहा है।

हुनर हाट में ODOP

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार हुनर हाट कार्यक्रम में ओडीओपी को भी जोड़ा गया है। वर्तमान सरकार परम्परागत उद्योगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए आवश्यक है कि परम्परागत उद्योगों को एक अच्छा प्लेटफाॅर्म दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ओडीओपी योजना देश की एक अभिनव योजना है।

दुनिया में कहीं भी प्रदर्शनी लगती है तो हुनर हाट से जुड़े लोग उसमें प्रतिभाग करते हैं। हुनर हाट में देश के विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजन का स्वाद लिया जा सकता है और भारत के परम्परागत खान-पान, रहन-सहन और वेश-भूषा को भी देखा जा सकता है, जो अनेकता में एकता का संदेश देता है।

About Samar Saleel

Check Also

डॉ अनामिका श्रीवास्तव की किताब ‘शब्दनाद’ का लोकार्पण

लखनऊ। ‘शब्दनाद’ डॉ अनामिका श्रीवास्तव का पहला कविता-संग्रह है। टीएचके गौरी गया द्वारा किया अंग्रेजी ...