Breaking News

separatist strike : कश्मीर में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के जवानों की ओर से चलाई गई गोली से दो युवाओं के मारे जाने के विरोध में अलगाववादियों की हड़ताल separatist strike से आज जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा।

दुकानें एंव व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद

  • हड़ताल के मद्देनजर श्रीनगर के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाया गया है। औ
  • चार जिलों मे इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है।
  • घाटी के अधिकतर हिस्सों में दुकानें एंव व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद।
  • सार्वजनिक परिवहन सड़कों से पूरी तरह से नदारत दिखे।
  • शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में निजी कारें सड़कों पर दिखाई दे रही हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना चलाई थी गोली

शोपियां के गानोवपुरा में कल पथराव कर रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सेना द्वारा चलाई गई गोली में दो युवकों की मौत हो गयी थी और कई घायल हो गए थे।

आत्मरक्षा के लिए चलाई गोली

  • स्थानी निवासियों का आरोप है कि सेना के जवानों ने हल्के उकसावे पर गोलियां चलाई।
  • सेना प्रवक्ता के मुताबिक पथराव में कई जवान घायल हो गए थे।
  • वाहनों को नुकसान पहुंचने के बाद आत्मरक्षा के लिए जवानों को गोली चलानी पड़ी।
  • सफाकदाल, खनयार, नौहट्टा, रैनावाड़ी और एमआर गंज में लोगों की आवाजाही पर रोक।
  • मैसूमा और क्रालखुद के कुछ भागों में प्रतिबंध लगे गया।
  • वहीं पुलवामा,अनंतनाग,कुलगाम और शोपियां जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
  • घाटी में इंटरनेट सेवा की स्पीड घटाकर 128 केबीपीएस कर दी गई है।

About Samar Saleel

Check Also

साइबर क्राइम की 17.82 लाख शिकायतें, बचे 5489 करोड़ रुपये; 9.42 लाख सिम तो 263348 IMEI ब्लॉक

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश में सभी प्रकार के साइबर अपराधों से समन्वित और व्यापक ...