Breaking News

दीपावली का बकाया Bonus होली से पूर्व करेगा नगर निगम

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ के 18 सदस्यीय कार्यकारिणी संघ के निवर्तमान अध्यक्ष आनन्द वर्मा के नेतृत्व में पिछले वर्ष के बकाया Bonus के लिए एकजुट हुए। उन्होंने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी से अपनी मांग को रखते हुए कहा कि होली के पूर्व दीपावली के बोनस का भुगतान किया जाये। कर्मचारियों का बोनस न मिल पाने से उनमें आक्रोश की भावना व्याप्त है। संघ के अध्यक्ष ने कहा कि शासन एवं प्रशासन की ओर से बोनस उन्हीं कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है, जिनकी सेवा निष्ठावान होती है।

  • बोनस समय से न मिल पाने के बावजूद भी कर्मचारी अपने काम को निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी के साथ करते हैं।

Bonus के लिए मुख्य वित्त लेखाधिकारी ने दिया निर्देश

संघ अध्यक्ष आनंद वर्मा ने कहा कि बोनस कर्मचारियों की ईमानदारी का परिचायक होता है। इस मौके पर संघ के सत्येन्द्र कुमार, शमील एखलाक, मो0 शोएब हेमन्त कुमार, अर्जुन यादव, राम अचल, सुखदेव प्रसाद यादव, मनीष चन्द्र पाल, विजय लक्ष्मी, ओम प्रकाष उप्रेती, मिर्जा इरशाद बेग, रेखा यादव, रामचन्दर यादव, शत्रोहन, मो0 शमषाद, जाकिर अली, अनुज गुप्ता के साथ अन्य कर्मचारी उपास्थित रहे।

  • बोनस भुगतान न होना कर्मचारी की सेवा पर प्रश्न चिन्ह लगने जैसा है।
  • जिसे दूर करने के लिए मुख्य वित्त लेखाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
  • मुख्य वित्त लेखाधिकारी ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
  • होली से पूर्व दीपावली के बोनस का भुगतान करने के लिए कहा।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...