Breaking News

भाजपा ने गोरखपुर और फूलपुर सीट के candidates मैदान में

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के candidates की घोषणा भाजपा ने कर दी है। इसके साथ बिहार के अररिया संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने फूलपुर लोकसभा सीट के लिए कौशलेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि गोरखपुर लोकसभा सीट से उपेंद्र शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

  • उपेंद्र शुक्ला गोरखपुर के पार्टी अध्यक्ष हैं।
  • बिहार की अररिया लोकसभा सीट से प्रदीप सिंह उम्मीदवार घोषित हैं।
  • बिहार की भभुआ विधानसभा सीट पर रिंकी पांडे को उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा के सामने टक्कर को तैयार विपक्ष, candidates घोषित

भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं। कांग्रेस ने गोरखपुर विधानसभा सीट से डॉक्टर सुरहिता करीम को और फूलपुर लोकसभा सीट से मनीष मिश्रा को उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घाषित किया है। गोरखपुर सीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पिछले 27 वर्षों से दबदबा रहा है। इसके साथ सीएम योगी अब तक कई बार गोरखपुर जा चुके हैं।

  • गोरखपुर सीट पर भाजपा को जीत के लिए मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
  • फूलपुर सीट पर संघषपूर्ण स्थिति हो सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...