Breaking News

दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट व फायरिंग, छह महिलाएं घायल

फिरोजाबाद। जनपद के फरिहा थाना अंतर्गत ईखू में पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर घुसकर मारपीट कर दी, कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान छह महिलाएं घायल हुयीं। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।


जानकारी के मुताबिक थाना फरिहा के ईखू निवासी भूरे खां के परिवार की महिलाओं के साथ पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष द्वारा घर पर घुसकर मारपीट कर दी गई। परिजनों ने फायरिंग की भी बात बताई है। घायल महिलाओं में मुन्नी, खुशनुमा, फूल बानो, नाशरा सहित करीब पांच छह महिलाएं घायल बताई गई जिनमे तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात डॉ. राहुल जैन ने बताया थाना फरिहा क्षेत्र ईखू से लड़ाई झगड़े छह महिलाएं यहां आई है, जिनको प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण सिंह ने  बताया  कि थाना फरिहा क्षेत्र ईखू में दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें बताया गया फायरिंग भी हुई है। पथराव करने वाले पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा 

About Aditya Jaiswal

Check Also

जौनपुर में विपक्ष पर बरसीं मायावती, आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

जौनपुर जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, ...