Breaking News

मुठभेड़ में छह असलहा तस्कर गिरफ्तार, हथियार बरामद

बस्ती। जनपद पुलिस ने हर्रैया इलाके में हुई मुठभेड़ में छह असलहा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किये। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया हर्रैया थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छह असलहा तस्करों अखिलेश शर्मा,राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी,राहुल सिंह उर्फ अमिताभ सिंह,राजू पाठक,विनय भाष्कर सिंह और विशाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से दो 32 बोर की देशी पिस्टल, विभिन्न बोर के आठ तमंचे और कुछ जिंदा व खोखा कारतूस और दो मोटर साइकिल बरामद की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने बताया गया कि इन लोगों का एक संगठित गिरोह हैं, जिसका लीडर विशाल सिंह,राजन तिवारी उर्फ राजनाथ तिवारी है।

गिरोह के लोग आस-पास के जिलों अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करते हैं। बरामद पिस्टल बिहार से मंगवाई थी। इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार बदमाशों को जेल भेज दिया।

About Samar Saleel

Check Also

करण भूषण ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया, संतो का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण अयोध्या पहुंचे। ...