Breaking News

युद्ध के 21वें दिन भी जारी हैं भीषण संघर्ष, डोनबास में यूक्रेन ने की ताबड़तोड़ गोलाबारी व रूसी सैनिकों को बनाया बंधक

यूक्रेन पर रूस के हमले के 21वें दिन भी दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। डोनबास में यूक्रेन की ओर से ताबड़तोड़ गोलाबारी की गयी। वहीं मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने पांच सौ से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है.

दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की ओर से दावा किया गया है कि डोनबास में यूक्रेन की सेना की ओर से लगातार गोलाबारी की गयी। यूक्रेन की ओर से 10 मोटार्ड दागे गये।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस ने कब्जा कर लिया था। अब यूक्रेन खेरसान पर भी हमला कर रहा है। खेरसान अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला। हमले के बाद उसकी सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

वहीं रूस भी अपने हमले को रोकने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेनी शहर मारियुपोल में रूसी सैनिकों ने न सिर्फ ताबड़तोड़ हमले किये, बल्कि 500 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर जारी हमलों में एक 12 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।

About News Room lko

Check Also

भारत ने मालदीव को दी बड़ी राहत, 15 करोड़ डॉलर का कर्ज लौटाने की समय सीमा बढ़ाई

भारत ने मालदीव को बड़ी राहत देते हुए 15 करोड़ डॉलर का कर्ज लौटाने की ...