Breaking News

श्रद्धा और उल्लास के साथ खालसा पंथ का 323वां साजना दिवस ‘‘बैसाखी पर्व’’ मनाया गया

गुरूद्वारा साहिब का भव्य दीवान हाल बहुत खूबसूरती से सजाया गया था। दीवान हाल के बीचो-बीच फूलों से सुसज्जित सुन्दर पालकी साहिब में श्री गुरूग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया था।

लखनऊ। खालसा पंथ का 323वां साजना दिवस (बैसाखी पर्व) गुरुवार (14अप्रैल) को ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी श्री गुरु सिंह सभा नाका हिन्डोला में पूरी श्रद्धा एवं पारम्परिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

श्रद्धा और उल्लास के साथ खालसा पंथ का 323वां साजना दिवस ‘‘बैसाखी पर्व’’ मनाया गया

गुरूद्वारा साहिब का भव्य दीवान हाल बहुत खूबसूरती से सजाया गया था। दीवान हाल के बीचो-बीच फूलों से सुसज्जित सुन्दर पालकी साहिब में श्री गुरूग्रन्थ साहिब का प्रकाश किया गया था। बहुत सुबह से ही लखनऊ एवं आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरूद्वारा नाका हिन्डोला में पहुॅचने लगे तथा पंक्तियों में खडे़ होकर श्री गुरूग्रन्थ साहिब के दर्शन के पश्चात अपना स्थान ग्रहण कर गुरूवाणी का रस पान किया।

गुरूद्वारा साहिब का भव्य दीवान हाल बहुत खूबसूरती से सजाया गया था।

श्री अखण्ड पाठ की समाप्ति के पश्चात भाई सुखप्रीत सिंह ने पवित्र आसा दी वार का अमृतमयी शबद कीर्तन गायन कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। ज्ञानी सुखदेव सिंह ने बैसाखी पर्व पर कथा व्याख्यान किया। विशेष रूप से पधारे रागी जत्था भाइ्र राजेश सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर ने शबद खालसा

मेरो रुप है ख़ास ख़ालसे महि हौं करो निवास।

कीर्तन गायन कर साध संगत को निहाल किया। डाक्टर हरप्रीत कौर खालसा गुरमत प्रचारक शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी श्री अमृतसर वालों ने खालसा पंथ साजना दिवस पर गुरमत विचारों द्वारा दिल को छू देने वाले विचार व्यक्त किये। रागी जत्था भाई सतनाम सिंह हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर ने शबद

पीवहु पाहुल खंडेधार हुइ जनम सुहेला।
गुर संगति कीनी खालसा मनमुखी दुहेला।
वाह वाह गोबिन्द सिंह आपे गुरचेला।

कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को भाव विभोर किया। माता गुजरी सत्संग सभा की सदस्याओं, के0 के0 एन0 एस0 गुरमत संगीत एकेडमी एवं सिमरन साधना परिवार के बच्चों ने भी कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह मीत ने किया।

जपुजी साहिब प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को मिला पुरुस्कार

लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी एवं ऐतिहासिक गुरूद्वारा नाका हिन्डोला के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने बैसाखी पर्व पर समस्त नगरवासियों को बैसाखी पर्व की हार्दिक बधाई दी एवं सिख संगठनों/जत्थेबंदियों एवं प्रशासन को उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और हार्दिक आभार प्रकट किया। महामंत्री हरमिन्दर सिंह टीटू ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः 9 बजे से अमृत संचार के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर से पधारे पांच प्यारों द्वारा अमृत पान करने वाले श्रद्धालुओं को अमृत पान करवाया गया।

आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु गुरूद्वारा नाका हिन्डोला में पहुँचे

दोपहर के 12 बजे से गुरू का लंगर समस्त संगतों में वितरित किया गया। इसमें लगभग 10000 से ज्यादा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर पकाने की सेवा दलीप सिंह एवं उनके साथियों द्वारा की गई। लंगर वितरित करने की सेवा उपाध्यक्ष हरविन्दरपाल सिंह नीटा की देख रेख में सिख यंग मेन्स एसोसिएशन एवं दशमेश सेवा सोसायटी के सदस्यों द्वारा की गयी।

जल की सेवा सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी एवं अमृत सेवक जत्थे, बाबा दीप सिंह फाउन्डेशन हैप्पी पानी द्वारा की गई, जोड़ों (जूतों) की सेवा सिख सेवक जत्थे द्वारा की गई। दरबार हाल की सेवा यूथ खालसा एसोसिएशन एवं दशमेष सेवा दल द्वारा की गई। सिमरन साधना परिवार की ओर से आयोजित करवायी गई जपुजी साहिब प्रतियोगिता हर वर्ग के विजेता प्रतियोगियों को कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया एवं पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेक कर श्री गुरु नानक देव जी का आर्शीवाद प्राप्त किया और समूह संगत को बैसाखी पर्व की बधाई दी लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने स्मृति चिन्ह एवं गुरू घर का सम्मान सिरोपा देकर सम्मानित किया।

रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी

About reporter

Check Also

अवैध रूप से संचालित पागलखाने के सभी मरीजों के पैर से निकाली गई बेड़ी, चार भेजे गए घर

गाजीपुर जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के मदनपुरा रोड के किनारे अवैध तरीके से संचालित ...