Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

बिधूना/ऐरवाकटरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कस्बे में अमित मिश्रा ने अपने घर पर भाजपाइयों के साथ प्रधानमंत्री के 72वें जन्मदिन को केक काटकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री जन्मदिन को पूरे देश में सेवा और समर्पण अभियान के रूप में भाजपा मना रही। इस मौके पर अनिल गुप्ता, लाल सिंह सेंगर, अमित मिश्रा, सतीश गोयल, रमेश गुप्ता, आशीष वर्मा, बंटू राव, आलोक‌ दुबे,गौरव पाठक, कुनाल तिवारी, टीपी सिंह, अरुणा सक्सेना, साधना चौहान, सुलोचना प्रजापति सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं एरवाकटरा में शिव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर माननीय प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया गया। साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता की शपथ ली। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरि नारायण तिवारी, मंडल महामंत्री रामनिवास राठौर, सोनू तोमर, महेंद्र राठौर समाजसेवी संदीप गुप्ता, बूथ अध्यक्ष जिला मंत्री अनिल सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/ संजीव शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

सत्संग में आगरा की 16 महिलाओं की भी गई जान, करीब पांच हजार लोग गए थे प्रवचन सुनने

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊस्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को साकार हरि के सत्संग ...