Breaking News

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरिया कप्तान में धान कटाई करते हुए कंपाइन मशीन को उप जिलाधिकारी द्वारा रोका गया और कहां बिना एसएम के कंबाइन मशीन नहीं चलाई जाएगी।

जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनी, जिसमें किसानों ने बताया की कंबाइन मे एसएमएस द्वारा धान कटाई संभव नहीं है और भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने बिना एसएमएस के मशीनों को चलाया जाए।

पराली व अवशेष जलाने में छूट दिए जाने समेत अन्य मांगों व किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी मोहम्मदी को ज्ञापन भी दिया गया।

रिपोर्ट-हरविंदर सिंह कम्बोज 

About Samar Saleel

Check Also

इंडस्ट्री और स्वरोजगार के लिए स्किल आवश्यक- प्रो संत शरण मिश्र

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के अन्तर्गत आईईटी ...