Breaking News

“भारत जोड़ो यात्रा” से प्रभावित होकर पूर्व विधायक अमर सिंह परमार ने अपने सैकड़ों साथियों समेत कांग्रेस की सादस्यता ग्रहण की

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाई जा रही “भारत जोड़ो यात्रा” से प्रभावित होकर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रभावित होकर आगरा वासी पूर्व विधायक अमर सिंह परमार एवं उनके साथ अनिल सिंह परमार, भूपेन्द्र सिंह, छुब्बलाल, हरेन्द्र सिंह, रामवीर सिंह, नेमीचन्द्र, महावीर सिंह, शिवराम सिंह, नत्थी सिंह, परमाल सिंह, राम गोपाल, एजाज, वीरेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, दीपेन्द्र सिंह, दिनेश, श्यामू गुर्जर, राजवीर सिंह, आदिराम, पुष्पेन्द्र सिंह, अमित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, रोहित सिंह, योगेश, उत्तम सिंह सहित आये सैकड़ों समर्थकों ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू, तथा प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, कृष्णकांत पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, प्रज्ञा सिंह, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

पांच जिलों के 300 लकड़ी कारोबारी आए रडार पर, अब राज्य कर की जांच टीम जांचेगी दस्तावेज

मुरादाबाद:  मुरादाबाद मंडल के पांच जिलों में 300 लकड़ी कारोबारी राज्यकर की जांच एजेंसी के ...