Breaking News

सपा विधायक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरा, कह डाली ये बात..

श्रीरामचरितमानस पर विवावदित बयान देने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। मौर्य को खुद उनकी ही पार्टी के विधायक घेरने में लगे हैं। मौर्य के बयान को लेकर कुछ दिन पहले सपा विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब एक और विधायक ने विवादित बयान दिए जाने को लेकर नाराजगी जताई है।

वाराणसी में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का भारी विरोध, फेकी गयी काली स्याही

स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरा

जनवरी में स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद से सपा नेता लगातार घिरते जा रहे हैं। भाजपा, बसपा ही नहीं स्वामी को खुद उनकी ही पार्टी के नेता और विधायक घेरने में लगे हैं।

छह दिन पहले सपा नेता रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधा था। ट्विट के जरिए रोली तिवारी ने लिखा, ब्राह्मण खतरे में है? पहले ट्वीट में सपा नेता रोली तिवारी ने लिखा था, जातीय जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। जनगणना होगी तो वंचितों शोषितों के लिए योजनाएं बनेंगी। सामाजिक समता समानता की बात होगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा इस्लाम का मूल…

अमेठी जिले के गौरीगंज से लगातार तीसरी बार सपा विधायक राकेश सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार किया है। विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो एक भागवत कथा का बताया जा रहा है।

सपा विधायक ने कहा, राजनीति रहे न रहे, विधायक रहूँ न रहूँ, टिकट रहे न रहे, जब धर्म पर उँगली उठेगी तो चुप नहीं रहूँगा। श्रीराम पर टिप्पणी करने वाला समाजवादी नहीं हो सकता, विक्षिप्त प्राणी ही श्रीराम पर टिप्पणी कर सकता, श्रीरामचरित्रमानस पर टिप्पणी करने वालों को सद्बुद्धि दें।

About News Room lko

Check Also

अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जीवन यात्रा राष्ट्रीय स्वाभिमान की अप्रतिम मिशाल- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...