Breaking News

द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू

मुंबई। ओस्तवाल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म द यूपी फाइल्स (The UP Files) का ट्रैलर रविवार से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा हैं। जबकि,फिल्म 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ज्ञात रहें विगत 14 फरवरी को टीज़र और पोस्टर पद्म भूषण पुरस्कार विजेता अनुपम खेर के द्वारा किया गया था।

द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू

नीरज सहाय के निर्देशन और कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल द्वारा निर्मित द यूपी फाइल्स एक उत्कृष्ट सिनेमा हैं। जिसकी सम्मोहक कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी। निर्माता कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल ने कहा कि द यूपी फाइल्स के निर्माण की यात्रा चुनौतीपूर्ण और लाभदायक रही हैं।

हम कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करते हैं और इस फिल्म के साथ हमारा लक्ष्य एक व्यापक फिल्म बनाना हैं। जिसका अनुभव हमारे दर्शकों के दिलों में बसता हैं।

👉🏼‘पूर्व की सरकारों में महिलाओं को उनके नसीब पर छोड़ दिया गया’, पीएम मोदी ने दी 10 हजार करोड़ की सौगात

निर्देशक नीरज सहाय ने द यूपी फाइल्स के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म प्रेम का परिश्रम हैं।एक सम्मोहक कथा को सामने लाने के लिए समर्पित प्रयासों की परिणति हैं।जो दर्शकों को पसंद आएगी।

अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि एक राज्य के रूप में यूपी में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और फिल्में हमारे देश के लोगों की कहानियों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू

फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन गौतम राय, प्रोडक्शन डिजाइनर विष्णु निषाद, डीओपी अनिल जेवियर, लेखक स्तानिश गिल, कोरियोग्राफर गणेश आचार्या, एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़, संगीतकार दिलीप सेन, एडिटर शेरविन बर्नार्ड, बैकग्राउंड म्यूजिक बापी भट्टाचार्य हैं।

👉🏼ऑस्कर अवार्ड में दिखाया गया ‘आरआरआर’ का यह खास सीन, मेकर्स ने कहा- यह हमारे लिए खास पल था

प्रमुख कलाकार मनोज जोशी, मंजरी फड़निस,अनिल गोर्गे, अशोक समर्थ, मिलिंद गुणाजी, अवतार गिल, वैभव माथुर, सलीम जैदी, अली असगर एवं अन्य हैं।

About Samar Saleel

Check Also

कुलपति के नेतृत्व में 29 वें अविवि के दीक्षांत समारोह का किया गया पूर्वाभ्यास

• अविवि के दीक्षांत समारोह में उपाधिधारकों व आंगतुकों का प्रवेश 10 बजे तक। • ...