Breaking News

वृन्दावन विहार के सैंकड़ों परिवारों को घर में भरे सीवर के गंदे पानी से मिली राहत

• पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव की पहल पर नगर निगम ने की करवाई

• सूचना मिलने के 3 घंटे बाद ही मिली लोगों को राहत

लखनऊ। शंकरपुरवा वॉर्ड द्वितीय में आरसी पब्लिक स्कूल के पास स्थित मकान नंबर 656/05 वृन्दावन विहार कॉलोनी और उसके आसपास के सैंकड़ो घरों में सीवर का पानी घरों में भरा हुआ था। सीवर ओवरफ्लो की समस्या से कई परिवार परेशान थे।

वृन्दावन विहार के सैंकड़ों परिवारों को घर में भरे सीवर के गंदे पानी से मिली राहत

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ओपी श्रीवास्तव को समस्या की जानकारी उनके फोन पर दी। भाजपा प्रत्याशी ने तत्काल समस्या के समाधान के लिये नगर आयुक्त डॉ इंद्रजीत सिंह को जनहित में समस्या के समाधान का निवेदन किया।

‘माफिया के खत्म हो जाने से UP में बढ़ा निवेश’, गाजीपुर में गरजे CM योगी, कही बड़ी बात

जिसके बाद नगर निगम तथा महाप्रबंधक जलकल मनोज आर्या ने टीम को वृन्दावन विहार कॉलोनी भेजा। सफाईकर्मियों ने सीवर सफाई की। जिन घरों में गन्दा पानी भर गया था उनको भी राहत मिल गई।

वृन्दावन विहार के सैंकड़ों परिवारों को घर में भरे सीवर के गंदे पानी से मिली राहत

स्थानीय निवासी अनुज झा, मुरारी यादव, मयंक और दीपक ने बताया कि इतनी जल्दी समस्या से उनको छुटकारा मिल जायेगा मालूम नहीं था। इन लोगों ने समस्या के समाधान होने पर भाजपा प्रत्याशी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Samar Saleel

Check Also

ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, तगादा कर लौट रहा था घर

ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत, तगादा कर लौट रहा था घर

बिधूना/औरैया। कस्बा के दिबियापुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। ...