देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक दो यात्रियों की मौत यमुनोत्री धाम और दो की केदारनाथ में हुई है। यमुनोत्री में अब तक 19 यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं, केदारनाथ में सबसे ज्यादा 38 यात्री जान गंवा चुके हैं। जबकि चारधाम यात्रा में अब तक 81 तीर्थयात्रियों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, सगर कुमार शारदा(66) पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी पश्चिम बंगाल और मृणालिनी विजयभावे(69) पत्नि विजयवसंत राव भावे, निवासी महाराष्ट्र की यमुनोत्री धाम के दर्शन कर वापस लौटते समय दो जून को मौत हुई थी। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
Check Also
भाषा विश्वविद्यालय में बीपीसीआईएल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा विशेष व्याख्यान एवं पुरस्कार सम्मान समारोह संपन्न
लखनऊ, 26 जुलाई 2025। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (Khwaja Moinuddin Chishti Bhasha University) में ...