Breaking News

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधि मंडल पहुंचा हाथरस, घायलों का जाना हाल

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हाथरस, घायलों का जाना हाल.

लखनऊ। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद का एक प्रतिनिधि मंडल हाथरस पहुंचा।

👉🏼23 वर्ष पहले आगरा में गिरफ्तार हो चुके हैं भोले बाबा, साथ में छह और साथी पकड़े गए थे

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हाथरस, घायलों का जाना हाल.

मंत्री अनिल कुमार के साथ विधायक सादाबाद प्रदीप चौधरी (गुड्डू चौधरी), योगेश नौवहार (एमएलसी), बृज क्षेत्र के अध्यक्ष बृजेश चाहर सहित रालोद के अन्य नेता हाथरस जिले के सिकंदरा राऊ में हुए हृदय विदारक हादसे में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने एवं घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। प्रतिनिधि मंडल ने मृतक के परिजनों से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

About Samar Saleel

Check Also

लखनऊ में “शक्ति वन” की स्थापना: महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

लखनऊ, (पंचदेव यादव)। मोहनलालगंज रेंज के पुरसैनी वन ब्लॉक में सोमवार को एक ऐतिहासिक कदम ...