Breaking News

पीडोफिलिया पर पश्तून लड़की ने पूछा सवाल तो तिलमिलाया जाकिर नाइक, माफी मांगने की करने लगा जिद

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक लड़की को फटकार लगाते हुए दिख रहा है। दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की रहने वाली एक पश्तून लड़की ने इस्लामी समाजों में पीडोफिलिया यानी बच्चों के यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर सवाल उठाया था।

इस पर जाकिर नाइक भड़क गया और लड़की से ही सवाल पूछने के लिए माफी मांगने को कहने लगा। यही नहीं जब लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहराया और माफी मांगने से इनकार कर दिया तो उसने कहा कि कितनी गलत बात है कि पहले तो इस्लाम पर तोहमत लगा दी और अब कहा कि माफी मांग लो तो उसके लिए भी तैयार नहीं है।

क्या बोली लड़की?
जाकिर नाइक से पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान पलोशा नाम की लड़की ने सवाल किया, ‘इस्लाम में मना होने के बावजूद मुस्लमानों के बीच नशे की लत, पीडोफिलिया (बच्चों से यौन शोषण) और व्यभिचार की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। मैं जहां से आती हूं, वह एक इस्लामी समाज है। महिलाएं बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। लोग हर जुमे को धार्मिक उपदेश भी सुनते हैं। इस सबके बावजूद क्यों नशीली दवाओं की लत, बाल यौन शोषण और व्यभिचार ने समाज में जड़ें जमा ली हैं।’

नाइक ने पहले उड़ा मजाक फिर…
इस पर नाइक ने लड़की के सवाल का मजाक उड़ाया। जाकिर ने कहा, ‘आप कहती हैं कि महिलाएं बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। मैं तो कहता हूं कि पुरुषों को भी बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलना चाहिए। पुरुषों को महिलाओं से सीखना चाहिए।’

About News Desk (P)

Check Also

मेक इन इंडिया के समर्थन के लिए फ्रांस प्रतिबद्ध, यूरोनेवल के एमडी बोले- भारत हमारा सबसे अच्छा ग्राहक

फ्रांस ने रक्षा क्षेत्र में भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल का समर्थन करने की ...