Breaking News

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश श्रीवास्तव ने थामा रालोद का दामन

लखनऊ। आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर शिक्षा विभाग के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सुरेश श्रीवास्तव ने किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की रीतियों और नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की उपस्थिति में रालोद की सदस्यता ग्रहण की।

नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये

इस अवसर पर युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने उनका स्वागत करते हुये कहा कि श्री श्रीवास्तव शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुये हैं और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ0 अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये आज हम सबके बीच शामिल हुये हैं। इनके शामिल होेने से पूरे लखनऊ मण्डल में पार्टी को बल मिलेगा और नये लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव बीएल प्रेमी, रमावती तिवारी, चन्द्रकांत अवस्थी, सूरज, आरपी राजन आदि रालोद नेता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...