![](https://globalexpresslive.com/wp-content/uploads/2025/02/nepal-indian-citizens-arrested-1739207744-e1739239120922-660x330.jpg)
भारत के पड़ोसी देश नेपाल में पुलिस ने करीब दो दर्जन भारतीय नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, नेपाल की पुलिस ने एक साथ 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। हिमालयी देश नेपाल की पुलिस ने सोमवार को बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आइए जानते हैं गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों पर क्या आरोप लगाए हैं।
क्या है भारतीय लोगों पर आरोप?
दरअसल, नेपाल की पुलिस ने देश के बागमती प्रांत में 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस ने इन भारतीय नागरिकों पर ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस उपाधीक्षक अपिल कुमार बोहरा ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है कि ये गिरफ्तारियां काठमांडू से 10 किलोमीटर उत्तर में स्थित बुधनीलकांठा नगरपालिका में दो मंजिला इमारत से की गईं है।
छापे में क्या-क्या बरामद हुआ?
पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक गुप्त सूचना के आधार पर इमारत पर छापा मारा था। इमारत से 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया है कि भारतीय नागरिकों के पास से 81 हजार रुपये नकद, 88 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए भारतीय नागरिकों पर जुआ रोधी अधिनियम के तहत आरोप लगे हैं।
ढाका:बांग्लादेश और भारत के बीच तनाव के बीच जल्द होगी पहली उच्च स्तरीय बैठक
एक हफ्ते पहले भी 10 भारतीय गिरफ्तार
करीब एक हफ्ते पहले भी नेपाल पुलिस ने तीन अरब रुपये से अधिक के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया था और दस भारतीय नागरिकों सहित 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की एक विशेष टीम ने बीते शनिवार को ललितपुर महानगर के सानेपा इलाके में दो घरों पर छापेमारी की और 10 भारतीय नागरिकों तथा 14 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लोगों को ठगते हुए पाए गए थे। नेपाल की पुलिस ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर भारतीय लोग उत्तर प्रदेश से हैं। आरोपी ललितपुर के सानेपा स्थित किराये के दो मकानों से अवैध ऑनलाइन सट्टा चलाया गया था ।