Breaking News

Raebareli : सांपो के साथ खेलती नजर आयी प्रियंका गांधी

रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज अपनी मां सोनिया के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रचार करने पहुंचीं। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी हंसा का पुरवा गांव पहुंचीं। यहां उन्होंने सपेरों के साथ मुलाकात की।

प्रियंका को अपने बीच देखकर सपेरों में

इस दौरान प्रियंका का एक अलग ही अंदाज नजर आया। सपेरों से मुलाकात कर प्रियंका ने उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने सांप के बच्चों को हाथ में उठाया और उससे खेलती हुई नजर आईं। प्रियंका को अपने बीच देखकर सपेरों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। मीडिया के साथ बातचीत में प्रियंका ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की विचारधारा अलग-अलग है। हम हमेशा से उनसे लड़ते आए हैं। राजनीति में वे हमारे प्रमुख विरोधी हैं। हम भाजपा को किसी भी कीमत पर फायदा नहीं होने देंगे। हम उनसे मजबूती से लड़ रहे हैं और हमारे उम्मीदवार भी मजबूत हैं।

सुरक्षाकर्मी से पूछा

सापों जब प्रियंका अपने हाँथ में लेकर खेल रही थी तब वहां मौजूद कोंग्रेसियों ने उन्हें सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें सांप से दूर रहने की सलाह दी। प्रियंका के सुरक्षाकर्मियों ने भी सपेरों से अपने सांप को वहां से हटाने के लिए कहा। इस पर प्रियंका गांधी हंसने लगीं और सुरक्षाकर्मी से पूछा कि, तुम्हें डर लग रहा है?”

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

World Food India-2025: उत्तर प्रदेश राज्य पार्टनर स्टेट के रूप में करेगा प्रतिभाग

लखनऊ। भारत मण्डपन नई दिल्ली में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा दिनांक 25 से 28 ...