Breaking News

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट…विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा, जानें प्रति व्यक्ति आय

देहरादून। प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम ने आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट (Economic Survey Report) पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की विकास दर बढ़ी है, जिसमें 6.61% को बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय औसत 6.4% है। विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा है।

‘मैं लोकतंत्र को लेकर बेहद आशावान’, म्यूनिख में स्याही लगी ऊंगली दिखाते हुए बोले एस जयशंकर

आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट...विकास दर के साथ ही सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ा, जानें प्रति व्यक्ति आय

प्रमुख सचिव नियोजन ने कहा कि 2023-24 के 332000 करोड़ से बढ़कर 3,78,000 करोड़ अनुमानित है। इसके अलावा लोक प्रशासन एवं अन्य सेवा क्षेत्र में सर्वाधिक 13.58% की ग्रोथ हुई है। पहली बार फिशरीज में 9.39% की ग्रोथ रिकॉर्ड हुई।

उत्तराखंड की जीडीपी (GDP) में सर्वाधिक 46.02% भागीदारी सर्विस सेक्टर की। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा बढ़ी है। बताया कि 2023-24 में प्रति व्यक्ति आय 2,46,000 थी जो बढ़कर 2,74,000 हो गई। नेशनल की 2,01,162 रुपये है। आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट को उत्तराखंड विधानसभा में पटल पर रखा जाएगा।

About News Desk (P)

Check Also

धर्मांतरण के कानून को और सख़्त करेगी धामी सरकार, पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित होगी एसआईटी

देहरादून:  धर्मांतरण के कानून को धामी सरकार और सख्त बनाएगी। सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ ...