Breaking News

Travel Tips: पार्टनर के साथ ट्रिप को बनाना चाहते हैं खास? बीच डेस्टिनेशन चुनें, यादगार बनेंगे ये पल

जब भी दुनिया के लग्जरी वेकेशन डेस्टिनेशन की बात होती है, तो लोग सबसे पहले बीच वाली जगहों का जिक्र जरूर करते हैं। कई ऐसे देश हैं, जो सुंदर और आकर्षित बीच के लिए पूरी दुनिया में फेमस हैं। जब भी भारतीय लोग अपने पार्टनर के साथ इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे होते हैं, तो उनको लोकेशन का चयन ध्यान से करना पड़ता है। अगर आप बीच वाली जगहों की तलाश में हैं, तो इसका सिलेक्शन करना उनके लिए अधिक मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कई ऐसे देश हैं, तो अपने बेहद खूबसूरत समुद्र तटों के लिए ही जाने जाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर रोमांटिक ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

मॉरीशस
अगर आप किसी रोमांटिक जगह पर अपने पार्टनर के साथ जाना चाह रहे हैं। तो आप मॉरीशस जाने का प्लान बना सकते हैं। यह अफ्रीकी महाद्वीप में बेस् समुद्र तट की लिस्ट में से एक बेस्ट लोकेशान मानी जाती है। मॉरीशस के समुद्र तटों का माहौल बेहद शांत, प्राकृतिक और मनमोहक होता है। इसलिए यह जगह पार्टनर के साथ घूमने के लिए काफी अच्छी है। विदेशों में आपको कई ऐसे समुद्र तट मिल जाएंगे, जहां पर अधिक भीड़ नहीं होती है। य़हां पर पहाड़ों पर टकराती समुद्री लहरें, सफेद चमचमाते रेतीले समुद्र तट और हरे-भरे नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
यहां घूमना क्यों है अच्छा
यहां के समुद्री तटों पर काफी कम भीड़-भाड़ मिलेगी।
यहां पर साफ पानी, चारों ओर हरियाली और सफेद रेत वाली जगहें कपल्स को बहुत पसंद आती हैं।
मॉरीशस के समुद्र तटों का रंग नीले रंग में अलग-अलग शेड्स वाला है।
बता दें कि यहां के कई समुद्र तटों पर वॉटर स्पोर्ट्स जैसे स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नॉर्कलिंग और कयाकिंग भी करवाए जाते हैं।
बोरा-बोरा
यहां के बीच बेहद खूबसूरत और रोमांटिक स्थलों में से एक माना जाता है। यह बीच फ्रेंच पोलिनेशिया में स्थित है। यहां के समुद्र का पानी इतना अधिक साफ और चमकीला होता है कि पानी के अंदर मछलियां और पत्थर तक आपको दिख जाएंगे। यहां के लग्जरी ओवरवॉटर विला में रात गुजारने का सपना हर कपल का होता है। बोरा-बोरा का बीच भीड़भाड़ से दूर और काफी शांत जगह है। यह जगह कपल्स को बहुत पसंद आती है।
यहां घूमना क्यों है अच्छा
बोरा-बोरा में लैगून समुद्र तट पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस है।
माउंट ओटेमानु का नजारा समुद्र तट से देखना एक अलग एहसास करवाता है। यह बोरा-बोरा द्वीप पर स्थित एक पर्वत है।
यहां पर आप टर्टल बीच देखने जा सकते हैं। यह समुद्र तट कछुओं को देखने के लिए फेमस है।
पलावन द्वीप
यह द्वीप उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो रोमांच, सुकून और प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद करते हैं। यहां के कई समुद्र तटों के बारे में अभी भी कई लोगों को जानकारी नहीं है। इसलिए यह पर्यटन लोगों से अछूते हैं। इसलिए पलावन द्वीप नेचर लवर्स और ऑफबीट ट्रैवलर्स को पसंद आएगी। यहां की एल नीडो सबसे अच्छे जगह है। यह चूना पत्थर की चट्टानों और गुप्त समुद्र तटों के लिए जाना जाता है।

About reporter

Check Also

किसानों के अध्ययन दल ने गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर में ली वैज्ञानिक खेती की जानकारी

• किसानों ने देखी गन्ना प्रजातियां, सह फसल, पेड़ी प्रबंध, कीट- रोग, ट्रेन्च विधि से ...