Breaking News

आठ आंतकवादी ढेर

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आठ आतंकवादियों को आज पंजाब प्रांत में मार गिराया। तड़के सुबह हुई गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने कहा कि उन्हें खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकवादी लाहौर से 50 किमी दूर शेखपुरा में छुपे हुए हैं, और वे कानून प्रवर्तन कर्मियों और लाहौर तथा शेखपुरा की प्रमुख इमारतों पर हमले करने की साजिश कर रहे हैं।
सीटीडी ने बताया कि सीटीडी के एक दल ने पुलिस कमांडो के साथ मिलकर नारंग मंडी गांव में गुरुवार को तड़के छापा मारा और आतंकवादियों को आत्मसर्मपण करने की चेतावनी दी। आतंकवादियों ने इसके बाद पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आठ आतंकवादियों को मार गिराया जबकि तीन-चार आतंकी भागने में कामयाब रहे।


About Samar Saleel

Check Also

पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) परम पावन पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के राजकीय अंतिम ...