Breaking News

साक्षी-अजितेश ने कराया मैरिज रजिस्ट्रेशन

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद साक्षी-अजितेश ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए बरेली के उप निबंधक कार्यालय पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर कलक्ट्रेट पहुंचे थे जहां पर उन्होंने मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया। हालांकि जब उनसे बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने बात करने से इनकार कर दिया।

परिवार को बदनाम ना किया जाए

साक्षी ने अपील की थी कि उनके परिवार को बदनाम ना किया जाए। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके और उनके पारिवार वालों के बारे में फैली खबरों को झुठलाते हुए इसे प्रसारित करने से मना किया है। इस संबंध में उन्होंने कुछ यूटयूब चैनल्स के नाम सहित मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा ’’मेरे मायके वालों के खिलाफ झूठी सूचनाएं प्रसारित कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।’’ याद दिला दें कि अभी तक साक्षी अपने पिता के खिलाफ बोलती आ रहीं थीं। इस बारे उन्होंने अपने पिता और अन्य मायके पक्ष के लोगों के हित में बात की है।

शिकायत में साक्षी ने कहा, ’’मैं साक्षी मिश्रा पत्नी अजितेश कुमार पुत्री राजेश कुमार मिश्रा विधायक 123 बिथरी चैनपुर बरेली निवासी हूं। निवेदन है कि मेरे ससुराल पक्ष के खिलाफ और मेरे मायके पक्ष के खिलाफ झूठी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है।’’ ’’मेरे पिता के राजनीतिक जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। देश में भी अराजकता फैल रही है। मनगढ़ंत कहानी बनाई जा रही हैं। इस कारण हमें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं और मेरे पति शांति से जीवनयापन करना चाहते हैं, जिसमें कठिनाई आ रही हैं। कृपया उचित कार्रवाई करें जिससे मैं और मेरे ससुराल वाले स्वतंत्र नागरिक की तरह जीवनयापन कर सकें।’’

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...