Breaking News

कुख्यात बबुली कोल ढ़ेर

चित्रकूट। बुंदेलखंड में लंबे समय तक पुलिस के साथ जनता को परेशान करने वाले कुख्यात डकैत बबुली कोल के साथ उसके साले का अंत हो गया है। बबुली कोल पर छह लाख तथा साले लवलेश कोल पर डेढ़ लाख का इनाम घोषित था।

छह लाख रुपये का इनामी डकैत

उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के पाठा इलाके में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय छह लाख रुपये का इनामी डकैत बबुली कोल का मारा गया है। उसका साथी और साला डेढ़ लाख रुपये का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हुआ है। दोनों उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बने था। मध्य प्रदेश पुलिस इनको मुठभेड़ में मारने का दावा कर रही है, जबकि सूत्रों का मानना है कि दोनों गैंगवार में मारे गए हैं। इनके गैंग में करीब छह महीने पहले शामिल लाली कोल ने इनको मारा है।
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बबुली कोल के साथ ही लवलेश कोल के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने सतना के पुलिस अधीक्षक से वार्ता के बाद इसकी पुष्टि की है। छह लाख का इनामी डकैत बबुली कोल कई वर्ष से उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश पुलिस के लिए सिरदर्द बना था।
उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के पाठा इलाके में करीब डेढ़ दशक से सक्रिय छह लाख रुपये का इनामी डकैत बबुली कोल का मारा गया है। उसका साथी और साला डेढ़ लाख रुपये का इनामी लवलेश कोल भी ढेर हुआ है। मध्य प्रदेश पुलिस ने दोनों डकैतों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया है, जबकि अपहरण के बाद फिरौती की रकम बंटवारे को लेकर उसके गैंग के ही साथी के उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मार डालने की बात सामने आ रही है। दोनों डकैतों के मरने की पुष्टि पुलिस के करने के बाद करीब 15 घंटे से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है।

About Samar Saleel

Check Also

करण भूषण ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया, संतो का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण अयोध्या पहुंचे। ...