Breaking News

अंकुरित चना खाने से शरीर को होते है ये फायदे, इन बीमारियों का कर देता है नाश

खानपान का हमारे शरीर पर सीधा असर होता है। अगर हम हेल्दी फूड ना लें तो हमारे शरीर में कई बीमारियां को प्रकोप हो सकता है। ऐसे में हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। आज हम आपको चना के गुणों के बारे में बताने जा रहे हैं। चना का सेवन ना सिर्फ हमें ऊर्जा प्रदान करता है बल्कि ये हमारी थकान, सुस्ती और कमजोरी को भी दूर करता है. अगर आप रोजाना एक कटोरा अंकुरित चना का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

अंकुरित चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, आयरन,प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम के अलावा कई तरह के पोषक तत्व पाये जाते हैं। चना खाने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं से भी निजात मिलती है। चना हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और हमें ऊर्जा प्रदान करता है।

चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और तमाम तरह के विटामिन्स पाए जाते हैं। चने के सेवन से सुंदरता बढ़ती है साथ ही दिमाग भी तेज हो जाता है। अगर आपको अपना वजन कम करना है तो ये काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चने का सेवन काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में भी चने की दाल और चने को शरीर के लिए फायदेमंद बताया गया है।

अगर आप रोजाना उबले हुए काले चने खाते हैं तो आपको कब्ज और पेट दर्द में राहत मिलेगी। अगर रातभर में भिगे हुए चनों को सुबह उबालकर उसमें अदरक, जीरा और नमक को मिक्स कर खाया जाए तो आपको कब्ज और पेट दर्द से राहत मिलती है। इसके साथ ही अगर आप दिन में भारी काम करते हैं, तो आपको रोजाना सुबह नाश्ते में उबले चनों का सेवन करना चाहिए। शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए उबले चनों में नींबू, अदरक के टुकड़े, हल्का नमक और काली मिर्च डालकर सुबह नाश्ते में खाएं। आपको पूरे दिन की एनर्जी मिलेगी।

चने का सेवन पथरी की समस्या में भी राहत देता है। गॉल ब्लैडर और किड़नी में पथरी की समस्या होे पर चने का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए रातभर भिगोए चनों में थोड़ा शहद मिलाकर रोजना सेवन करना चाहिए। नियमित चनों का सेवन करने से पथरी आसानी से निकल जाती है। इसके अलावा आप आटे और चने का सत्तू को मिलाकर बनी रोटियां भी खा सकते हैं।

अगर किसी को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी है तो काले चने को रात के समय भिगो कर सुबह इसमें शहद मिलाकर खाएं। रोजाना इसका सेवन कोलेस्ट्राल लेवल कंट्रोल में रखता है। इससे हार्ट प्रॉबल्म का खतरा भी कम हो जाता है। खून की कमी को दूर करने और में भी ये सहायता प्रदान करता है। गर्भवती महिलाओं में अक्सर ही खून की कमी हो जाती है। ऐसे में चने का सेवन फायदेमंद होता है। शहद और चना दोनों में ही भरपूर आयरन होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी पूरी हो जाती है।

चना का सेवन हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यही नहीं चना खाने से दांतों के साथ हड्डियां भी मजबूत होती है। यही नहीं चना का सेवन ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह-सुबह चने का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके अलावा चने का सेवन सेक्स पॉवर और स्टेमिना बढ़ाने में भी काफी मददगार होता है। चना खाने से पुरुषों में सेक्स पॉवर और स्टेमिना बढ़ाता है। अगर आप भी सेक्क लाइफ से खुश नहीं है तो आज से ही चने का सेवन शुरु कर दें।

About Aditya Jaiswal

Check Also

नीता अंबानी से काव्या मारन तक, ये हैं आईपीएल टीमों की सबसे अमीर महिलाएं

आईपीएल 2024 जारी है। आईपीएल में कई टीमो की ब्रांड वैल्यू करोड़ों में है। इन्हीं ...