Breaking News

निरहुआ और आम्रपाली का रिश्ता हुआ पक्का विडियो में खुलेआम किया प्रपोस, कहा :’Love You…’

भोजपुरी फिल्मों की हिट जोड़ी दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी सभी फैंस को बेहद पंसद है। आज निरहुआ का जन्मदिन है। इस खास मौके पर आम्रपाली ने प्यार भरा वीडियो शेयर किया गया है। और निरहुआ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए I Love U तक कह दिया। जहां एक तरफ निरहुआ की बिहार में काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं तो वहीं आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है।


यह वीडियो बेहद खास है। वीडियो में सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का गाना ‘कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनियां…पग पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां’। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली की कई रोमांटिक तस्वीरें हैं। साथ ही वीडियो शेयर करते हुए आम्रपाली ने लिखा है- मेरे सबसे खास लड़के को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भागवान तुम्हारी कामनाएं पूरी करें। Love You।

आम्रपाली महज 4 साल में भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मीडिया की खबरों की मानें तो वो एक फिल्म के लिए लगभग 8 से 9 लाख तक चार्ज करती हैं। वहीं दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी आज सुपरस्टार बन चुके हैं और भोजपुरी फिल्मों और म्यूजिक एल्बम के बेताज बादशाह बने हुए हैं। भोजपुरी सिनेमा में यह उनकी लोकप्रियता ही है जिसकी वजह से वे ‘बिग बॉस 6’ में नजर आए थे और उन्होंने अपने अंदाज से काफी लोकप्रियता भी हासिल की थी।

2003 में दिनेश लाल यादव का म्यूजिक एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आया। इस एल्बम ने इतनी लोकप्रियता हासिल की कि दिनेश लाल यादव के नाम के साथ ‘निरहुआ’ जुड़ गया। निरहुआ अब भाजपा के नेता भी हैं। इसके अलावा भी निरहुआ शोज से काफी कमाई करते हैं।

About News Room lko

Check Also

शाहरुख खान ने एड शीरन को सिखाया था डांस, सिंगर ने रिक्रिएट किया सिग्नेचर स्टेप

पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन ...