Breaking News

तानाशाही रवैया अपनाने वाली केंद सरकार को गांधीजी की अहिंसा से जवाब देंगे हम: शरद पवार

एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मौजूदा केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। जेएनयू में हुई हिंसा पर पवार ने कहा, जेएनयू मे जो कुछ हुआ वह गलत था, इसीलिए हर जगह से उसका विरोध हो रहा है। लोग नाराज है इसलिए आंदोलन हो रहे है। सरकार की दमनशाही को गांधीजी की अहिंसा से हमे जबाव देना है।

शरद पवार ने सीएए के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा की गांधी शांति यात्रा को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से रवाना करते हुए ये बातें कहीं। एनसीपी चीफ ने कहा कि सीएए देश की एकता और सौहार्द को बिगाड़ेगा। गांधी शांति यात्रा का आयोजन यशवंत सिन्‍हा ने किया है और वो उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं। पवार ने कहा, सीएए और एनआरसी देश के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है। सीएए, एनआरसी को लेकर लोग भयभीत हैं। अगर कागजात नही है तो लोगों को डर है की उन्हें सरकार डिंटेशन कैंप में भेज देगी।

इस डर को सरकार ने पैदा किया है उन्होंने कहा, आज देश में जो परिस्थिति निर्माण हुई है उससे भारत सरकार पर लोग नाराज है। लोग भारी संख्या में सडकों पर उतर रहे है। इन लोगों को सही राह दिखाने की आवश्यकता है, महात्मा गांधी जी का अहिंसा का मार्ग ही वह रास्ता है, जिससे हम संविधान बचा सकते है। बता दें कि यशवंत सिन्‍हा नेमुंबई से नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ आज से मुंबई से शान्ति यात्रा शुरू की है। यह यात्रा 3000 किमी का सफर करके 30 जनवरी को राजघाट, दिल्‍ली पहुंचेगी। 30 जनवरी को ही 1948 में महात्‍मा गांधी का कत्ल किया गया था।

About News Room lko

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...