Breaking News

बस चंद घंटों के बाद ‘एक नया इतिहास’, प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे

लखनऊ। पांच सौ वर्षो का लम्बा इंजतार कुछ घंटों बात रह गया है। कल 05 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब अयोध्या पहुंच कर भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे उसी के साथ इंतजार की घड़िया खत्म हो जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम निश्चित कर दिया गया है। पूरे देश में खुशी का माहौल है। आखिर पांच सौ वर्षो के बाद ही सही प्रमु राम के मंदिर को वह गौरव मिलने वाला है जो उनके करोड़ों भक्तों के मन में पूरे श्रद्धाभाव के साथ विराजमान रहता है। तैयारियां लगभग पूरी होने चुकी हैं। राम नगरी सतरंगी रोशनी में सराबोर है। प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी सहित नगर के तमाम मंदिर जगमगा रहे हैं। अयोध्या के प्रवेश द्वार से ही इलेक्ट्रिक झालर लगाकर सजावट की गई है। जगह- जगह रामायण कालीन प्रसंगों को पेंटिंग के माध्यम से दीवारों पर उकेरा जा रहा है। विश्व हिन्दू परिषद ने राम भक्तों से कहा है कि वह कल (05 अगस्त) शाम 05 देसी घी के दिए अवश्य जलाए।

योगी सरकार और मंदिर निर्माण से जुड़ी इकाइयों द्वारा भव्य राममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई है। भूमि पूजन की गूंज देश-दुनिया तक पहुंचेगी। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लगे बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर के थ्रीडी फोटो दिखाए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इस ऐतिहासिक क्षण को संजोने वाला यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन होगा। कल (पांच अगस्त को) सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी में ‘जय श्री राम’ प्रदर्शित किया जाएगा।

अयोध्या में पीएम मोदी का कार्यक्रम

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 5 अगस्त को हिस्सा लेने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन  घंटे तक अयोध्या में रहेंगे। सुबह 9ः35  बजे दिल्ली से वह विशेष विमान के जरिए अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

  • 9:35 बजे दिल्ली से उड़ेगा विशेष विमान।
  • 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग
  • 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान
  • 11:30 बजे अयोध्या साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग
  • 11:40 बजे हनुमान गढ़ी पहुंच कर 10 मिनट दर्शन.पूजन
  • 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहूंचने का कार्यक्रम
  • 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन . पूजन
  • 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण
  • 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना
  • 2:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिये प्रस्थान
  • 2:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर।
अजय कुमार

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...