Breaking News

जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

जनपद में पहला स्थान प्राप्त करने के साथ ही मंडलीय प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुईं नंदिनी

बिधूना/औरैया। जिला स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को तिलक महाविद्यालय में हुआ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के तमाम विद्यालयों से आए कक्षा 06 से 12वीं तक के कुल 126 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमे आयोजित संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ग्रामीण अंचल के विद्यालय नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज कैथावा की छात्रा नंदिनी ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 12वीं तक के तमाम स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इस दौरान परीक्षा में कुल 126 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज कैथावा की छात्रा नंदिनी ने जहां प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय का नाम रोशन किया वहीं मंडलीय प्रतियोगिता के लिए भी उनका चयन सुनिश्चित हो गया है।

जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

प्रधानाचार्य ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि छात्रा ने कई विद्यालयों के प्रतिद्वंद्वी छात्र छात्राओं को पीछे छोड़ते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा अनन्या द्वितीय एवं सुदिति गलोबल एकेडमी की छात्रा अनुश्री तृतीय से कड़ी टक्कर मिली।

जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

छात्रा नंदिनी की इस जीत से ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं को निखरने का बल मिलेगा। विजेता होने पर उन्हें प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

👉  बाइक लूटेरों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, वहीं तीन अन्य बदमाश भी हुए गिरफ्तार

जिला स्तरीय संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा की छात्रा को मिला प्रथम स्थान

इस अवसर पर सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र भदौरिया, अवधेश तिवारी, सुनील कुमार, रानी वर्मा, कौशलेंद्र सिंह, चंद्रवर्धन सिंह, आलोक कुमार, मंगल सिंह आदि विद्यालय परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता जताई।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन 

 

 

About reporter

Check Also

बदलते समय में भारत में भी प्राथमिकताएं तेजी से बदली हैं- डॉ दिनेश शर्मा

दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने आज इंडिया ...